फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

अंतिम दिन आई 101 आपत्तियां, प्रधान आरक्षण पर सवाल

Mon, 08 Mar 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण जारी होने के बाद सबसे ज्यादा आपत्ति ग्राम प्रधान पद को लेकर है। अंतिम दिन 101 आपत्ति दर्ज की गई। वहीं पांच दिन में कुल 273 आपत्तियां आई हैं। इसमें सर्वाधिक प्रधान पद पर 256 रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पर पांच, ब्लाक प्रमुख पद तीन व जिला पंचायत सदस्य पद पर सिर्फ चार आपत्तियां आई हैं। जिला स्तरीय कमेटी इन शिकायतों का निस्तारण कर 15 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित करेगी। सभी आपत्तियों को मंगलवार को जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतिम दिन विकास खंडोें में अधिक आपत्ति दर्ज कराई गईं। अधिकतर लोगों ने प्रधान पद पर जारी हुई आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज कराई। इसकी वजह से आपत्तियों की संख्या 89 पर पहुंच गई। जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पांच दिन में कुल 273 आपत्तियां आई हैं। नौ मार्च को जिला पंचायत राज कार्यालय में इनको एकत्र किया जाएगा। 10 से 12 मार्च तक जिला स्तरीय कमेटी इन आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले वार अभी तक आई कुल आपत्तियां
ब्लॉक कुल आपत्तियां
कन्नौज 59
तालग्राम 33
सौरिख 27
गुगरापुर 13
उमर्दा 23
छिबरामऊ 19
हसेरन 11
जलालाबाद 25
डीएम कार्यालय 53
ऑनलाइन 10
=============================
कुल 273
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed