फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

अब महिलाओं को नहीं लगाने होंगे तहसील के चक्कर

Fri, 26 Feb 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ। जमीन के दाखिल-खारिज के लिए अब महिलाओं को तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। जांच के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को इस बाबत जानकारी देकर जागरूक किया। बताया कि गांव के तालाब का नाम एक वर्ष के लिए टॉपर छात्रा पर रखा जाएगा। नाम की पट्टिका भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को करमुल्लापुर, रसूलपुर, लाड़पुर और ऊंचा में हुए कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। तहसीलदार ने बताया कि अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लेखपाल, शिक्षक, समाजसेवी, व्यापारी, खिलाड़ी और अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बताया कि आय, जाति और मूल निवास प्रमाणपत्रों के लिए महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करें। निर्धारित समय में प्रमाणपत्र न बनने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार भी निर्धारित है। वरासत व अंतरण की प्रक्रिया के लिए भी कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने कहा कि थाना, ब्लाक तहसील में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यहां तुरंत कार्रवाई होती है। मिशन शक्ति योजना के तहत 28 फरवरी तक तहसील की हर ग्राम पंचायत में बैठकें की जाएंगी। इस दौरान लेखपाल, आशा, एएनएम सहित गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed