फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 285 मतदाता

Fri, 06 Nov 2020 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार 285 मतदाता नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव ने बताया कि चुनाव में कोविड-19 के नियमों का पूर्णत: पालन किया जाएगा। दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग आवश्यक रहेगा। सीओपी नंबर, परिचय पत्र व एआईबीई पास का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। इसके बिना अधिवक्ता मतदान नहीं कर पाएंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तीन बजे तक चलेगी। मतदान के बाद मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील किया है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया में भाग लें।

उधर, बार एसोसिएशन के महासचिव व अधिवक्ता सभागार की सफाई कराने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि मतदान स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव, राजीव सिंह राठौर, राकेश दुबे, दफेदार, आरएन त्रिपाठी व विजय तिवारी ने मतदान स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed