फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

आवास प्लस योजना में 504 ग्राम पंचायतों में 16600 अपात्र निकले

Sun, 20 Sep 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास प्लस आवास योजना का लाभ लेने के लिए 50,047 लोगों ने आवेदन किया। शासन के आदेश पर जब इसकी जांच कराई गई तो जिले की 504 ग्राम पंचायतों में 16600 अपात्र निकले हैं। वही, छूटे आवेदकों व दोबारा सत्यापन के लिए अफसरों को तीन दिन का समय और दिया गया था। इसमें 21 सितंबर अंतिम तिथि है। सही रिपोर्ट पीएम आवास पोर्टल पर भेजने के लिए अफसर दिन-रात काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीडी डीआरडीए सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास प्लस आवास योजना के तहत पिछले साल 50,047 लोगों ने आवेदन किया। शासन के आदेश पर इन सभी पात्रों का सत्यापन करवाया गया। इसमें सचिव समेत बीडीओ व 40 जिला स्तरीय अफसरों को भौतिक सत्यापन के लिए लगाया गया। इसमें कई सचिवों की रिपोर्ट गलत पाई गई। 100 प्रतिशत सत्यापन में 16600 अपात्र निकले। पीडी डीआरडीए सुशील कुमार सिंह ने इन सभी आवेदन को निरस्त कर दिया है। उनकी जगह आवासविहीन पात्रों को खोजकर आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बताया कि पहले 18 सिंतबर का समय था लेकिन कई जिलों के पीछे होने से 21 सितंबर तक का समय बढ़ा दिया गया था। इसमें छूटे व आवासविहीन परिवार को खोजकर फीडिंग कर लॉक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed