फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news,corona

फेस शील्ड लगाकर कोरोना योद्धा करेंगे ड्यूटी

Sun, 10 May 2020 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
kannauj news,corona
कन्नौज। फील्ड ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी अब अपने को कोरोना वायरस से बचाने के लिए फेस शील्ड लगाकर मैदान में उतरेंगे। एसपी के आदेश पर जिले के थानों को फेस शील्ड बांटे जा रहे है। हॉटस्पॉट इलाके में बिना शील्ड के पुलिसकर्मियों से ड्यूटी नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान सबसे ज्यादा संक्रमित होने की आशंका पुलिसकर्मियों को है। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तो अपना ख्याल रखता है लेकिन पुलिसकर्मी अपना ख्याल नहीं रख पाते। इसलिए अब उनकी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस ने उनके लिए करीब डेढ़ हजार फेस शील्ड खरीदी है। जिले की सीमाओं, चौराहे, गलियों, सड़कों और हॉट स्पॉट इलाके में तैनात किए गए पुलिसकर्मी फेस शील्ड लगाकर ही ड्यूटी करेंगे। एक फेस शील्ड की कीमत लगभग 80 रुपये है। एएसपी विनोद कुमार का कहना है कि इसे लगाने के बाद हाथ बार-बार मुंह पर नहीं जाएगा और अगर आप किसी से बात कर रहे हैं तो भी वायरस पुलिसकर्मी के चेहरे पर नहीं पहुंचेगा। इससे उसके संक्रमित होने की संभावना न के बराबर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed