{"_id":"6047ac328ebc3e8d1a15399b","slug":"kannauj-news-cheated-patoto-merchant-seven-lac-kannauj-news-knp616615360","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू बिक्री के नाम पर व्यापारी से सात लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू बिक्री के नाम पर व्यापारी से सात लाख ठगे
विज्ञापन
कन्नौज। आलू बिक्री के नाम पर दो लोगों ने व्यापारी से सात लाख रुपयों की ठगी कर ली। आलू बिक्री न होने पर व्यापारी ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बछज्जापुर निवासी वकील अहमद ने बताया कि वह आलू खरीद कर बेचने का व्यापार करते हैं। तीन मार्च 2020 को बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों से मुलाकात हुई थी।
दोनों युवकों ने चार हजार आलू के पैकेट सात लाख रुपये में देने के लिए कहा था। वह युवकों की बातों में आ गया। सात लाख रुपये इनके खाते में ऑनलाइन डाल दिए। इसके बाद से आरोपियों ने संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
कई बार कहने पर न तो आलू के पैकेट दिए और न ही रुपये वापस किए। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।