फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj: man made Video with guns in both hands

कन्नौज: दोनों हाथों में तमंचे लेकर बनाया वीडियो वायरल, दो साथी भी पकड़े गए, तमंचे-कारतूस बरामद

Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
सार

छिबरामऊ में बुधवार को एक युवक का दो तमंचों के साथ का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक की धरपकड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
kannauj: man made Video with guns in both hands
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के छिबरामऊ में दोनों हाथों में तमंचे लेकर वीडियो बनाने वाले युवक और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों युवकों के पास से पुलिस को तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


मामला बिकूपुर ग्राम का है। यहां बुधवार को एक युवक का दो तमंचों के साथ का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक की धरपकड़ शुरू कर दी। गुरूवार को  बहवलपुर चौकी पुलिस ने वीडियो बनाने वाले विकूपुर निवासी देवेश उर्फ कल्लू को उसके साथियों छोटू दुबे उर्फ प्रखिल दुबे निवासी ग्राम अतिराजपुर एवं मंडी चौकी पुलिस ने नन्हें निवासी ग्राम बहोरिकपुर थाना जहानगंज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तलाशी में देवेश के पास से एक तमंचा व नन्हें के पास से तमंचा व कारतूस एवं छोटू के पास तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस देवेश का दूसरा तमंचा बरामद नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed