फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,up news,mantri,story

मंत्री के जिले में ही समाज कल्याण विभाग हो गया खाली

Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,up news,mantri,story
कन्नौज। जिस जिले से समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण विधायक हैं, वहां के कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी ही नहीं हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी लंबी छुट्टी पर हैं। ग्राम विकास अधिकारी के सभी आठों पद खाली चल रहे हैं। इसके अलावा सुपरवाइजर व प्रधान सहायक समेत छह अन्य पद भी रिक्त हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे अंजनी कुमार का लखनऊ तबादला होने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में उन्होंने चार्ज छोड़ दिया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) दिनेश गोदार को अंजनी कुमार की जगह चार्ज दे दिया गया। कुछ दिनों तक ही उन्होंने कामकाज संभाला, लेकिन बाद में मेडिकल लीव पर चले गए। बताया जा रहा है कि वे आईएएस साक्षात्कार की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में उनके जल्द वापस आने की संभावनाएं कम ही हैं। वर्तमान में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय को जिला समाज कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। समाज कल्याण के ग्राम विकास अधिकारी के आठ पद हैं, लेकिन तैनाती एक पर भी नहीं है। लेखाकार का इकलौता पद भी खाली है। सहायक लेखाकार, प्रधान सहायक व कनिष्ठ सहायक का एक-एक और समाज कल्याण सुपरवाइजर के दो पद भी खाली हैं। दूसरी ओर समाज कल्याण विकास का भी पद रिक्त ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद व मैनपुरी के लिए तबादला
सहायक विकास अधिकारी के चार पद हैं, जिसके मुताबिक छह पर तैनाती है। पहले दो ही पद भरे थे। चार ग्राम विकास अधिकारियों का प्रमोशन होने के बाद दो ने कन्नौज में ही कार्यभार ग्रहण कर लिया। दो ग्राम विकास अधिकारी मोहम्मद तसलीम व सुबोध कटियार जिनका सहायक विकास अधिकारी पद पर प्रमोशन और मैनपुरी व फर्रुखाबाद के लिए तबादला भी हुआ है। उनको अभी रिलीव नहीं किया जा रहा है। इसका कारण कर्मचारियों की कमी है। कार्यालय में सिर्फ लिपिक अभिनंदन सिंह कार्य संभाल रहे हैं।
गैर जिलों से आने की बजाय मेडिकल पर गए कर्मी
प्रधान सहायक पद पर कानपुर देहात और फर्रुखाबाद से छात्रावास अधीक्षक का कन्नौज के लिए तबादला हुआ है। दोनों ही कर्मचारी मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं। कहा जा रहा है कि जिले में आने के लिए वे तैयार नहीं हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश गोदार सिविल सेवा की तैयारी में जुटे हैं, इसलिए अवकाश दिया गया है। दूसरे विभाग के अफसर को समाज कल्याण विभाग का चार्ज हो गया है। अन्य पदों पर जो कर्मचारी आने हैं, उनको बुलाया जाएगा। किसी भी प्रकार की विभाग में स्टाफ की कमजोरी नहीं रहेगी।

- असीम अरुण, राज्य मंत्री, समाज कल्याण विभाग
स्टाफ की कमी से यह कार्य प्रभावित
विभाग में कर्मचारियों की कमी से वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति और आधार प्रमाणीकरण का काम प्रभावित हो रहा है। एक कर्मचारी होने की वजह से काम भी ज्यादा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed