फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,up news,jaam,gt road

कन्नौज : जीटी रोड पर घंटों थमे रहे वाहनों के पहिये

Wed, 13 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,up news,jaam,gt road
फर्रुखाबाद चौराहे पर लगा जाम। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। चौड़ीकरण का कार्य होने के चलते भीषण गर्मी में जीटी रोड पर घंटों वाहनों के पहिये थमे रहे। फर्रुखाबाद चौराहे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जीटी रोड के चौड़ीकरण का कार्य चलने के कारण नगर में जाम के हालात अब आम हो गए हैं। प्रशासन की ओर से इससे निपटने के लिए कोई योजना अभी तक नहीं बनाई गई है। मंगलवार को भी नगर के पूर्वी बाईपास से लेकर निगम मंडी तक लगभग तीन किलोमीटर में घंटों जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा हालात तो फर्रुखाबाद चौराहे पर खराब दिखे। आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने के कारण हालात यह हो गए कि साइकिल सवार को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। जाम की सूचना पाकर जब कोतवाली पुलिस की जीप इसे खुलवाने के लिए पहुंची तो उनको भी लगभग दो सौ मीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे का समय लग गया। कई लोग अपने वाहनों को छोड़कर नीचे उतर आए और जाम खुलवाने का प्रयास करते हुए नजर आए। पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंचे और बमुश्किल जाम को कुछ हद तक खुलवा पाए।
विज्ञापन

कई स्कूलों के बच्चों के निकलने का यही है रास्ता
फर्रुखाबाद रोड पर कई प्रतिष्ठित विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। दोपहर के समय उनके घर जाने का रूट भी फर्रुखाबाद चौराहे से होकर ही है। चिलचिलाती धूप में जब बच्चे अपने घर जाने के लिए फर्रुखाबाद चौराहे पर पहुंचे तो वहां जाम लगा हुआ था। जिससे बच्चों को अपने घर जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed