फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,panchayat chunav

धीमी रफ्तार, 88 प्रधानों के आए परिणाम

Mon, 03 May 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,panchayat chunav
कन्नौज। जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सात मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। देर रात तक केवल 88 प्रधानों के परिणाम घोषित हुए। नौ बीडीसी और सौ से अधिक पंचायत सदस्यों के भी परिणाम आए। वहीं एक भी जिला पंचायत सदस्य का परिणाम नहीं घोषित हो सका, जबकि मतगणना का दौर जारी था।
विज्ञापन

जिले में कुल 499 प्रधान के पद हैं। वहीं 676 बीडीसी में पांच निर्विरोध हो चुके हैं। वहीं ग्राम पंचायत के 6327 पदों में 3251 निर्विधोर हो चुके हैं। वहीं 28 जिला पंचायत सदस्य हैं। सदर विकास खंड के नवीन मंडी समिति में सदर और गुगरापुर विकास खंड के वोटों की गिनती की जा रही है। वहीं अन्य छह विकास खंडों में बने मतगणना केंद्रों में वोट गिने जा रहे हैं। मतगणना सुबह कहीं नौ बजे शुरू हुई तो कहीं साढ़े नौ बजे। इसके बाद भी वोटों की गिनती करने का क्रम बहुत ही धीमा चला। देर रात तक जिला पंचायत के एक भी परिणाम घोषित नहीं किए जा सके हैं। वहीं प्रधान पद के करीब 25 परिणाम घोषित हो चुके हैं। बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणाम भी आने का क्रम धीमी गति से बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed