फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

20 से खुलेगा पोर्टल, योजनाओं का उठाइए फायदा

Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। मत्स्य विभाग की योजनाओं का फायदा लेने का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोग अब 20 जून से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा पोर्टल सोमवार से खुल जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) अजय सिंह ने बताया कि निजी तालाब निर्माण, हैचरी (मछली पालने वाले जहाज), बाइक और साइकिल के साथ आइस बॉक्स, छह पक्के टैंक बनाने वाली आरएएस और प्लास्टिक तालाब के लिए बायो फ्लॉक योजना का लाभ लेने वाले मछली पालकों को 40 से 60 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि करीब 350 किसान मछली पालन से जुड़े हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी विकास भवन स्थित कार्यालय में भी की जा सकती है।
विज्ञापन

उड़ीसा के वैज्ञानिक बताएंगे मछली पालन का तरीका
मछली पालकों को उड़ीसा के वैज्ञानिक तरक्की का तरीका बताएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि 20 जून को वेबिनार होगा। मत्स्य चेतना केंद्र लखनऊ से इसका लिंक भी साझा किया जाएगा। इसमें कन्नौज के भी मछली पालक जुड़ेंगे। विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे से किसानों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed