{"_id":"627d4bebc527b04e8d50d85b","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp696431511","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विद्यालयों का स्टाफ निलंबित, 73 शिक्षक गैरहाजिर भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विद्यालयों का स्टाफ निलंबित, 73 शिक्षक गैरहाजिर भी मिले
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम के फरमान पर जिले भर के कई अफसर परिषदीय स्कूलों में छापा मारने पहुंचे। 78 विद्यालयों के निरीक्षण में तीन बंद मिले। इन स्कूलों का पूरा स्टाफ निलंबित कर दिया गया है। 73 गैरहाजिर शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र का वेतन व मानदेय रोक दिया गया है।
गुरुवार को अचानक हुए औचक निरीक्षण से जिले भर में हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी, तिर्वा गरिमा सिंह व छिबरामऊ अशोक कुमार के अलावा नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, बीडीओ सदर अमित सिंह समेत कई खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में पहुंचे। एसडीएम सदर की रिपोर्ट में आठ विद्यालयों के निरीक्षण में चार सहायक अध्यापक, दो-दो शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले। एसडीएम तिर्वा ने 10 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। दो प्रधानाध्यापक, सात सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय रानी अवंतीबाई में मिड-डे-मील नियमित नहीं बन रहा है। एसडीएम छिबरामऊ ने पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार सहायक अध्यापक, तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। नायब तहसीलदार सदर ने 10 विद्यालयों का हाल देखा। एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीडीओ सदर ने 11 विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनको एक सहायक अध्यापक, तीन शिक्षामित्र और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले।
बीडीओ गुगरापुर ने पांच विद्यालयों में छह सहायक अध्यापक, एक-एक शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए। बीडीओ जलालाबाद ने पांच विद्यालयों के निरीक्षण में एक प्रधानाध्यापक व चार शिक्षामित्र को अनुपस्थित पाया। बीडीओ तालग्राम ने आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक प्रधानाध्यापक व दो शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
बीडीओ छिबरामऊ ने पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक एवं छह शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीडीओ सौरिख के पांच विद्यालयों के निरीक्षण में एक प्रधानाध्यापक, छह सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। कुल छह प्रधानाध्यापक, 34 सहायक अध्यापक, चार अनुदेशक व 29 शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले, जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है।
ये विद्यालय मिले बंद
जलालाबाद क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अटारा व प्राथमिक विद्यालय गदनपुर ठठिया और गुगरापुर के प्राथमिक विद्यालय भुलभुलियापुर बंद मिले। यहां के सभी शिक्षक, शिक्षकाएं, अनुदेशक व शिक्षामित्र निलंबित कर दिए गए हैं।
सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व बीडीओ को लगाकर प्राथमिक और जूनियर स्कूलों का निरीक्षण कराया गया। 78 विद्यालयों की जांच में 73 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना कारण गैरहाजिर मिले। सभी का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई को कहा गया है। तीन विद्यालय बंद मिलने पर पूरा स्टाफ निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
- राकेश मिश्र, डीएम