फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

सपा नेता के फार्म हाउस की प्रशासन ने की पैमाइश

Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता रजनीकांत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुलडोजर चलाकर अवैध मार्केट ध्वस्त करने के बाद प्रशासन ने उनके कई बीघे के फार्म हाउस की पैमाइश की। इलाके कई लोगों ने शिकायत कि है सपा नेता उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस का निर्माण किया है।
विज्ञापन

बुधवार को नायाब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर भारी पुलिस बल के साथ तिलपई गांव निवासी सपा नेता रजनीकांत यादव के तेरारागी गांव स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां लेखपालों के साथ उन्होंने फार्म हाउस की पैमाइश कराई। इसके बाद पैमाइश रिपोर्ट तैयार की। नायाब तहसीलदार ने बताया कि पैमाइश रिपोर्ट एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी को सौंपी जाएगी। वहीं एसडीएम सदर ने बताया कि कई किसानों ने रजनीकांत यादव द्वारा जबरन उनकी खेतों पर अवैध कब्जा करके फार्म हाउस का निर्माण कराए जाने की शिकायत की थी, इसकी पैमाइश कराई गई है। अभी पैमाइश रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है। हाल में 13 अप्रैल को प्रशासन ने सपा नेता रजनीकांत यादव की जलालाबाद में जीटी रोड किनारे ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई मार्केट को बुलडोजर ने ध्वस्त करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed