फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

नेताओं व अफसरों ने नहीं सुनी, तब की शिकायत

Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। बीएसए कार्यालय में अवैध वसूली की शिकायत शिक्षक ने पहले अफसरों व नेताओं को बताई, उसकी कहीं सुनी नहीं गई। थक-हारकार उसने एंटी करप्शन टीम की शरण ली। तब कहीं जाकर रिश्वत लेते बाबू को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल अनौगी द्वितीय के सहायक शिक्षक उत्कर्ष कटियार का कहना है कि जिले के अधिकारियों से लेकर लखनऊ तक शिकायत की गई थी, लेकिन किसी ने नहीं सुना। यहां तक कुछ नेताओं तक भी बात रखी गई, उनको ज्ञापन भी दिए गए, फिर भी मामला शांत रहा। जब कहीं शिकायत सुनी नहीं गई तो पीड़ित ने 12 अप्रैल को एंटी करप्शन कर दरवाजा खटखटाया। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोपित बीएसए कार्यालय के बाबू बलवीर सिंह यादव को लखनऊ जेल भेजा है।
विज्ञापन

जबरन रिकार्डिंग का आरोप
शिक्षक का आरोप है कि उसे जबरन बीएसए ने कक्ष में बुलाया। साथ गए मित्र सलमान और संदीप को बाहर कर दिया। उसका मोबाइल बाहर रखवा दिया गया। इसके बाद रिश्वत के मामले को लेकर दबाव बनाने की उसकी रिकार्डिंग भी हुई। इस दौरान कुछ बीईओ भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत मिलना मुश्किल
कानून के जानकारों की 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने में जेल भेजे गए बाबू बलवीर सिंह यादव को कम से कम छह महीने बाद ही जमानत मिल सकेगी। इस दौरान विवेचना भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed