{"_id":"625f0775c13b2f61f0116170","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6921519132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौत
विज्ञापन
तालग्राम। गुरुग्राम जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे सब्जी विक्रेता को कार ने कुचल दिया। हादसा सोमवार शाम का है।
थाना तालग्राम के सहियापुर भूडपुर्वा गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ रिंकू (26) गुरुग्राम के रविनगर में रहकर भाई रनवीर के साथ सब्जी बेचने का काम करता था। एक सप्ताह पहले गेहूं की कटाई करने गांव आया था। सोमवार देर शाम गुरुग्राम जाने के लिए घर से निकाला था। एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के शकरहनी और बिरियाहार गांव के पास एक कार को रुकवाने के लिए हाथ दिया तो चालक ने कार प्रमोद के ऊपर ही चढ़ा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार समेत भाग गया। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी ने शव को मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल मेमो के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
पत्नी की बात मान लेता तो शायद बच जाती जान
पत्नी रुचि उर्फ रचना ने बताया कि रात में जाने के बजाय उसने दिन में जाने की बात कहकर रात भर रुक जाने की बात कही थी, लेकिन जाने की जिद कर नहीं माने और चले गए। अगर रुक जाते तो समय टल जाता और शायद जान बच जाती। मां सूरजमुखी का रो रोकर बुरा हाल है।