{"_id":"620560afd48f0a0af1776dd1","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp679955853","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने वाले 21 कर्मियों पर केस दर्ज कराने के आदेश, एक महीने का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने वाले 21 कर्मियों पर केस दर्ज कराने के आदेश, एक महीने का रोका वेतन
विज्ञापन
कन्नौज। तीसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए कार्मिकों को मंडी समिति परिसर में गुरुवार को दूसरा प्रशिक्षण दिया गया। यहां दो पालियों में 2400 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ आरएन सिंह ने निर्वाचन प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले 21 कर्मचारियों का एक महीने का वेतन रोकने के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने निर्देश दिए हैं।
विधानसभा चुनाव में 1581 बूथों के लिए 1740 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस दौरान 10 फीसदी अतिरिक्त रिजर्व पोलिंग पार्टियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंडी समिति में गुरुवार को दूसरे प्रशिक्षण के पहले दिन 600 पोलिंग पार्टियों के 2400 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मंडी समिति में बड़ी मात्रा में लोगों की भीड़ दिखाई दी। प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम को चालू करके मौजूद लोगों को मशीन की जानकारियां दी गईं। इस दौरान सदर प्रेक्षक रंजीथ कुमार, तिर्वा प्रेक्षक उत्कर्ष गुप्ता, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
इन कर्मचारियों पर कार्रवाई
पीठासीन अधिकारी मुकेश कुमार सिंह, पीठासीन अधिकारी परशुराम सिंह, पीठासीन अधिकारी मो. अब्दुल जब्बार खां, प्रथम मतदात अधिकारी अमर सिंह, महेंद्र कुमार, महेश कुमार तिवारी, कुलदीप सिंह, दीपक कुमार, द्वितीय मतदान अधिकारी आदित्य कुमार, जया यादव, नीतू सिंह, प्रीती, प्रेरणा, शिप्रा दुबे, तृतीय मतदान अधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी, किशन लाल, किरन देवी, अमोल चंद्र और प्रेमलता के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
शादी का कार्ड लेकर ड्यूटी कटवाने पहुंचा शिक्षक
विधानसभा चुनाव के दूसरे प्रशिक्षण के दौरान चुनाव की ड्यूटी कटवाने के लिए करीब 50 शिक्षक पहुंचे। शिक्षकों ने मौजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह को चुनाव में ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसी बीच प्राथमिक विद्यालय अंतपुर के सहायक अध्यापक शिवकांत प्रजापति ने बीएसए को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 18 फरवरी को गोरखपुर बरात जानी है। इसके चलते समय से वापस बूथ पर नहीं लौट पाऊंगा। कई शिक्षकों ने बीएसए को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या बताई।