फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

नेटवर्क ठप, ओटीपी के लिए बिल्हौर तक दौड़

Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। बीएसएनएल का नेटवर्क ठप होने से शुक्रवार को रिटर्निंग अफसरों के मोबाइल भी बेकार हो गए। सिगनल के लिए कर्मचारियों को मोबाइल लेकर 30 किमी बिल्हौर तक दौड़ लगानी पड़ी। दोपहर तीन बजे कर्मचारी ओटीपी लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे तो आयोग की वेबसाइट खुल सकी और काम शुरू हो सका।
विज्ञापन

दरअसल, निर्वाचन आयोग की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर (एसडीएम) के सीयूजी फोन नंबर से निर्वाचन की आईडी बनाई जाती है। विधानसभा चुनाव की जानकारियों को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए रोजाना नया ओटीपी आता है। मगर, शुक्रवार को शहर में बीएसएनएल टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क नहीं आ रहा था। अफसरों को दोपहर तक आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन भी करना होता है।
विज्ञापन

इसलिए जिले में तीनों रिटर्निंग ऑफिसरों के अपने अपने मोबाइल फोन को दोपहर करीब 12 बजे कानपुर देहात के बार्डर के आगे बिल्हौर तक भेजा। नेटवर्क मिलने पर करीब 10 मिनट के बाद तीनों रिटर्निंग ऑफिसरों के मोबाइल फोन पर ओटीपी आया। वहां से कर्मचारी ओटीपी नोटकर करीब तीन बजे वापस कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद वेबसाइट खोली जा सकी। इधर, बीएसएनएल के अधिशासी अभियंता संजय सोनकर ने बताया कि सुबह कमालगंज के पास केबल कट गई थी। इसके चलते नेटवर्क बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed