{"_id":"61d72d87cc25033c521abe5b","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6739351200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर और ग्रामीण इलाकों में बारह घंटे आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर और ग्रामीण इलाकों में बारह घंटे आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश से देर रात 12 बजे से शहर में फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारी मशक्कत के बाद गुरुवार को दोपहर बारह घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर सके। इधर, ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। कई जगह तो देर शाम तक सप्लाई नहीं शुरू हो सकी है।
शहर के सरायमीरा, देविन टोला, हर्षवर्धन नगर, डाक बंगला रोड, कटियार मोहल्ला, शिवाजी नगर, अशोक नगर, मकरंदनगर न्यू कचहरी रोड, अजयपाल मोहल्ला, कचहरी टोला, हाजी गंज, बड़ा बाजार, बलाय पुल समेत सभी मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
वहीं तिर्वा, ठठिया, इंदरगढ़, उमर्दा, तालग्राम, गुरसहायगंज समेत जिले के अधिकांश क्षेत्र में बुधवार देर रात से गुरुवार शाम तक आपूर्ति ठप रही। देर शाम तक कई कस्बों और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति हो पाई।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता शादाब अहमद ने गुरुवार को बताया कि बारिश के चलते 33 केबी और ग्यारह हजार की हाई वोल्टेज लाइन में फाल्ट आ गई थी। बिजली कर्मियों की टीम लगी है। शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है। ग्रामीण इलाकों में शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
बूंदाबांदी से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था
तालग्राम। बुधवार देर रात बूंदाबांदी के बीच अमोलर मवैइया गांव के पास लाइन पोल में खराबी आ गई। बिजली आपूर्ति बंद हो जाने से इससे जुड़े सीतापुर्वा, माधौनगर, मवैइया, नैपालपुर, घुसुआपुर, ककराह, चचियापुर, पहलपुर्वा, कैथनपुर्वा, बघेलेपुर्वा, बरियापुर्वा समेत 20 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। गुरुवार सुबह लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग शुरू की। फाल्ट दुरस्त कराकर करीब दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि बारिश से फाल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। इसे दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
तिर्वा के 35 और उमर्दा के 30 गांवों में नहीं शुरू हो सकी आपूर्ति
तिर्वा/उमर्दा। बुधवार की शाम से हो रही रिमझिम बारिश गुरुवार को पूरे दिन जारी रही। इस कारण करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। 35 से अधिक गांवों में अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। यही हाल उमर्दा के 30 गांवों का है, जहां देर शाम तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।