फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

युवक हुआ गायब, परिजनों ने लगाई जाम

Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
महिलाओं को समझाता पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। दोस्त के साथ गया युवक घर वापस नहीं लौटा। घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस से अपहरण की आशंका जताई तो ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस की लापरवाही से परेशान परिजनों ने जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। सीओ व कोतवाली के समझाने पर परिजनों ने जाम खोला। इधर, इसी मामले में स्वाट टीम ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के सरैया सकौली गांव निवासी शिवम कुमार (18) तीन जनवरी की सायं चार बजे पड़ोसी गांव हरिहरपुर डेरा एवं उहेदापुर गांव निवासी अपने दोस्तों के साथ सौरिख थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शादी के लिए लड़की देखने आए थे। देर शाम तक वह वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शिवम का पता नहीं चला तो परिजन कोतवाली पहुंच गए। उनका आरोप है कि जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज परिजनों ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ सीओ दफ्तर के करीब तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके साथ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ दीपक दुबे व कोतवाल नरेंद्र सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे आवागमन बंद रहा। इधर, पिता चंदगीराम ने बताया कि जिन युवकों के साथ शिवम गया था, उनसे पुरानी रंजिश चल रही है। यह लोग उसके साथ कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पुलिस की एक टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रशांत वर्मा ने युवक की तलाश के लिए स्वाट टीम को लगाया है। स्वाट टीम ने महिला समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed