{"_id":"61b64557b28ee4645d3f3bb4","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6692078193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दुकान का लाइसेंस निरस्त, दो को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दुकान का लाइसेंस निरस्त, दो को थमाया नोटिस
विज्ञापन
कन्नौज। कृषि अधिकारियों ने अभियान चलाकर खाद, दवा और बीज दुकानों पर जांच की। गड़बड़ी पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया, जबकि दो दुकानों को नोटिस जारी हुआ है।
जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 50 खाद, दवा और बीज दुुकानों पर जांच की गई। ताहपुर स्थित कृषि सेवा केंद्र पर बिक्री की गई दवाओं के बिल नहीं मिले। रजिस्टर में भी गड़बड़ी मिली। जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
राज खाद भंडार फगुआ भट्ठा तिर्वा और पटेल खाद भंडार गदौरा में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अगर किसी भी किसान को कोई दुकानदार खाद, दवा या बीज प्रिंट रेट से अधिक में बेचता है या फिर नकली माल की बिक्री करता है तो तत्काल 8272893015 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।