फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

नगर पालिका दस सफाई कर्मियों को महादेवी घाट पर करे नियुक्त

Mon, 03 May 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। कोरोना महामारी व जिले में फैले वायरल बुखार के चलते पिछले कुछ दिनों से मृतकों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को अव्यवस्था हो रही है। अतर एसोसिएशन अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर घाट के विस्तार व अव्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

अतर एसोसिएशन अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने के कारण घाट पर अव्यवस्था हो गई है। इस कारण घाट का शीघ्र विस्तार किया जाए। नगर पालिका से चलने वाले शव वाहन पर चार कर्मचारियों की अतिरिक्त व्यवस्था की जाए, ताकि शव को अंतिम संस्कार तक पहुंचाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। मौजूदा समय में लोगों के साथ कम जाने के कारण तमाम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका को निर्देशित किया जाए कि महादेवी घाट पर दस सफाई करने वालों को नियुक्त किया जाए। सैनिटाइजर, पीने के पानी व सफाई व्यवस्था का कार्य देखें। कहा कि जिन परिवारों में मृत्यु हो रही है। उस घर को सैनिटाइज कराया जाए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed