फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

बुखार ने नौ लोगों की जान ली

Sun, 02 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। खांसी बुखार व सांस की बीमारी ने क्षेत्र में नौ लोगों की जान ले ली। रोज हो रही मौतों से लोगों मे दहशत है।
विज्ञापन

नगर के चौधरियान मोहल्ले के निवासी युवा चिकित्सक व भाजपा नेता डॉ प्रभात दुबे कई दिनों से बीमार थे। उपचार के दौरान नोएडा में उनका निधन हो गया। मोहल्ला बजरिया निवासी भाजपा नेता शशांक मिश्रा की 59 वर्षीय माता सुषमा मिश्रा बीमार थीं। उपचार 100 शैय्या चिकित्सालय में हो रहा था। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बार एसोसिएशन के महासचिव चंद्रजीत यादव के 48 वर्षीय बड़े भाई सुभाष यादव का बीमारी के चलते निधन हो गया । ग्राम हाथिन निवासी 48 वर्षीय अरविंद जाटव व 60 वर्षीय रामनाथ जाटव ने खांसी, जुकाम, बुखार के चलते दम तोड़ दिया। इसी गांव की 65 वर्षीय मुन्नी देवी चौहान सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय मौत हो गई। हाथिन गांव के ही 70 वर्षीय रामफेरे बाथम ने उपचार के दौरान 100 शय्या चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। ग्रामखरोली निवासी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव के 73 वर्षीय चाचा अमर सिंह यादव का बीमारी के चलते गांव में ही निधन हो गया। सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार ज्ञानोदय नगर निवासी 37 वर्षीय वासु राठौर की खांसी बुखार व सांस की बीमारी के चलते आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इनके पिता का भी निधन तीन दिन पहले हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed