फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj: Jal Shakti Minister's sharp attack on SP on the pretext of violence

kannauj : संभल हिंसा के बहाने जलशक्ति मंत्री का सपा पर तीखा हमला, कहा- दंगाइयों को सम्मान दे रही है पार्टी

Wed, 04 Dec 2024 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 12:32 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दंगाइयों को सम्मान दे रही है। अपनी सरकार में लूट-खसोट करने वाले लोग आज दंगाइयों को पुरस्कार दे रहे हैं।

विज्ञापन
kannauj: Jal Shakti Minister's sharp attack on SP on the pretext of violence
समर्थकों के बीच जलशक्ति मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दंगाइयों को सम्मान दे रही है। अपनी सरकार में लूट-खसोट करने वाले लोग आज दंगाइयों को पुरस्कार दे रहे हैं। मंगलवार को पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के मोहल्ला पठकाना स्थित आवास पर उन्होंने संभल हिंसा को लेकर सपा पर कई प्रहार किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संभल में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष मंदिर होने का दावा कर रहा तो दूसरा पक्ष मस्जिद होने की बात कह रहा है। कानून अपना काम कर रहा है। सरकार पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं जो अपने शासन में लूट-खसोट कराते थे।
विज्ञापन


लोगों की जमीनें हड़प लेते थे, अब वह लोग संभल के दंगाइयों को पुरस्कार देते घूम रहे हैं। प्रदेश में 2017 से पहले लोग दिन में घरों से निकलने में डरते थे। आज उन्हीं सड़कों पर बहन-बेटियां शादी समारोह में जाती हैं और रात को सुरक्षित आतीं हैं। 2014 से पहले देश में मंदिरों, एयरपोर्ट, संसद भवन, होटलों और भीडभाड़ वाले इलाकों में विस्फोट होते थे, आज उसी देश में शांति का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर कहा कि जब से पश्चिम बंगाल में ममता सरकार बनी है, तो वहां पर लोगों के हौसले बुलंद हो गए। सरकार जल्द ही इस दिशा में कोई कदम उठाएगी। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, पूर्व चेयमैन सरोज पाठक, विधायक कैलाश राजपूत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed