{"_id":"61053f528ebc3e02cb7d11bf","slug":"kannauj-fire-in-a-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः दो ट्रक टकराए, एक में आग लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः दो ट्रक टकराए, एक में आग लगी
Sat, 31 Jul 2021 05:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी. कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी. कन्नौज
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:49 PM IST
सार
राजस्थान से लखनऊ जा रहे दो ट्रेलर ट्रक शुक्रवार रात डेढ़ बजे अनियंत्रित होकर टकरा गए। पीछे वाले ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तालग्राम में राजस्थान से लखनऊ जा रहे दो ट्रेलर ट्रक शुक्रवार रात डेढ़ बजे अनियंत्रित होकर टकरा गए। पीछे वाले ट्रक में आग लग गई। घायल चालक व हेल्पर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। घायलों को यूपीडा और एनसीसी गश्ती दल ने राजकीय मेडिकल कालेज भेजा। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राजस्थान के जिला अलवर में रामपुर कलगवास निवासी बजरंग सिंह (50) 22 चक्का ट्रेलर ट्रक पर टाइल्स लाद कर लखनऊ जा रहे थे। साथ में हेल्पर भापूसर कराना निवासी राजू योगी (40) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना तालग्राम के मुड़ाला गांव के पास टाइल्स लाद कर जा रहे 18 चक्का ट्रेलर ट्रक के पीछे जा टकराया। आगे वाला ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व हेल्पर मौके से भाग गए। पीछे से टकराए ट्रक में आग लग गई। घायल चालक व हेल्पर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।
मौके पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी के गश्ती दल ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और दोनों घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। तिर्वा से पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्रेन की मदद से जले और क्षतिग्रस्त ट्रकों को टोला प्लाजा कर खड़ा दिया गया है।