फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Farmer commits suicide by shooting him with a licensed gun

कन्नौज: किसान ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, मौत से मच गया कोहराम

Thu, 12 Aug 2021 06:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 12 Aug 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Farmer commits suicide by shooting him with a licensed gun
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
कन्नौज के ठठिया के रामपुर गांव में एक किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रामपुर गांव निवासी रंजीत सिंह 55 अपनी पत्नी आशा व पुत्र सुखवीर, सत्यवीर, धर्मवीर के साथ रहते थे।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर में वह अपने दरवाजे पर बैठा था। किसी बात से नाराज होकर उसने घर में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा ली। घरवालों ने समझा कि सफाई के लिए उठाई है। बाहर दरवाजे पर बैठ उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौत हो गई। गोली की आवाज  सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दरवाजे पर लहूलुहान अवस्था में शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव के पास पड़ी लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।परिजनों से वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed