{"_id":"60c4e0898ebc3e01956e383f","slug":"kannauj-electric-fitter-lynched-main-accused-in-custody-suspected-of-illicit-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: बिजली फिटर की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी हिरासत में, अवैध संबंधों का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: बिजली फिटर की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी हिरासत में, अवैध संबंधों का शक
Sat, 12 Jun 2021 09:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
कन्नौज के विशुनगढ़ में अवैध संबंधों के शक में बिजली फिटर को लाठी से पीटकर मार डाला। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। उसके दो साथी भागे हुए हैं। छिबरामऊ के मोहल्ला तिवारियान निवासी 28 वर्षीय मनीष शुक्ला बिजली फिटिंग करते थे।
पिता रामशरण शुक्ला दिवंगत हो चुके हैं। मां नीलम ने बताया कि शुक्रवार देर रात ग्राम नगला दुर्गा से फोन आया। इसके बाद मनीष गांव के राजीव कुमार से मिलने की बात कहकर निकल गया। वहां पर किसी बात को लेकर राजीव व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर मनीष को मरणासन्न कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीष को उपचार के लिए सौ शय्या चिकित्सालय भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नीलम शुक्ला ने नगला दुर्गा निवासी राजीव कुमार दुबे व दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी को पकड़ लिया गया है। पूछताछ और प्रकरण की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में घटना अवैध संबंधों के चलते होने की बात सामने आई है। जांच कराई जा रही है।