{"_id":"6145a25d8ebc3e137b6458e3","slug":"kannauj-death-of-mahant-of-temple-hurt-due-to-reprimand-of-police-anger-among-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: पुलिस की फटकार से आहत महंत की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: पुलिस की फटकार से आहत महंत की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर किया प्रदर्शन
Sat, 18 Sep 2021 01:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:55 PM IST
सार
गांव के चंद्र प्रकाश सैनी ने बताया कि मंदिर में आरती के बाद भोग-प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। तभी विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश पहुंच गए। भक्तों के प्रसाद देने पर भड़क गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष की फटकार से आहत मंदिर के महंत की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में पुलिस की फटकार से आहत माधौनगर स्थित आनंदी देवी मंदिर के महंत राकेश कुमार सैनी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने विशुनगढ़ थानाध्यक्ष पर महंत से अभद्रता का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
यह उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग पर अड़ गए। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इलाके के माधौनगर में आनंदी देवी का मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। यहां शुक्रवार देर शाम गणेश महोत्सव पर आयोजन हो रहा था।
प्रेमपुर चौकी इंचार्ज को मुख्य अतिथि बनाया गया था। गांव के चंद्र प्रकाश सैनी ने बताया कि मंदिर में आरती के बाद भोग-प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। तभी विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश पहुंच गए। भक्तों के प्रसाद देने पर भड़क गए।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति दिखाने के लिए कहा। आरोप है कि मंदिर के महंत राकेश कुमार सैनी से अभद्रता कर दी। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके चलते रात में महंत की हार्टअटैक से मौत हो गई।
शनिवार सुबह जानकारी पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इन्होंने मंदिर के बाहर विशुनगढ़ थानाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर एसडीएम देवेश कुमार गुप्त और सीओ शिव कुमार थापा मौके पर पहुंच गए। इन्होंने ग्रामीणों को समझाया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण मान गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।