फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Bus collided with tractor trolley taking farmers returning after selling paddy, two killed, seven injured

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: धान बेच कर लौट रहे किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में बस ने मारी टक्कर, दो की मौत, सात घायल

Sun, 21 Nov 2021 01:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Nov 2021 01:44 PM IST
सार

मंडी से धान बेचकर लौट रहे किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj: Bus collided with tractor trolley taking farmers returning after selling paddy, two killed, seven injured
हादसे के बाद भड़के परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ निगम मंडी से धान बेचकर वापस जा रहे किसानों की दो ट्रैक्टर ट्रालियों में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया निवासी किसान ओमकार सिंह (62), आकाश (21) पुत्र महिपाल, संतराम (40) पुत्र बैजनाथ, कमलेंद्र (35) पुत्र सियाराम, सुनील (36) पुत्र अच्छेलाल, विवेक (27) पुत्र जयचंद्र, जयवीर उर्फ जसकरन (40) पुत्र देशराज, सुमित (25) पुत्र ओमनाथ और अनुराग (22) पुत्र विजयपाल शनिवार को दो ट्रैक्टर ट्रालियों में धान लादकर छिबरामऊ निगम मंडी में बेचने के लिए आए थे।
विज्ञापन


धान की बिक्री कर वह सभी रात 12 बजे के करीब गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे सलेमपुर गांव के सामने पहुंचे, कानपुर की ओर से आ रही माती डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से दोनों ट्रैक्टर व ट्रालियों में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


बस के चालक व परिचालक हादसे के बाद मौके से भाग गए। सूचना पाकर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, एसआई विनय शर्मा, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने जयवीर उर्फ जसकरन को मृत घोषित कर दिया। सुमित को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मृतकों व घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर सिकंदरपुर चौकी पर खड़ा करा दिया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मंडी में भीड़ के चलते धान बेचने में लग गए 13 घंटे
हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों ने बताया कि वे सभी शनिवार की सुबह 11 बजे दो ट्रालियों में धान भरकर छिबरामऊ की मंडी समिति में बिक्री करने के लिए आए थे। इन ट्रालियों में गांव के लगभग 11 किसानों का धान था। निगम मंडी में भारी भीड़ के चलते धान की बिक्री करने में उनको 13 घंटे का समय लग गया। रात 12 बजे सभी किसान घर जाने के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।

घायलों ने लगाया बेहतर उपचार न मिलने का आरोप
सौ शय्या अस्पताल में कई घायलों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए अपनी वीगो निकाल दी और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से उनको रेफर किए जाने की मांग करने लगे। कुछ घायलों को परिजन प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed