फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj block pramukh chunav 2021 election: BJP got victory

कन्नौज ब्लॉक प्रमुख चुनाव: सपा साफ, मतदान वाली दोनों सीटें भाजपा की, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 11 Jul 2021 01:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Jul 2021 01:28 AM IST
सार

जिले की  कन्नौज सदर, जलालाबाद, तालग्राम, सौरिख, हसेरन में भाजपा प्रत्याशी नामांकन के दिन ही निर्विरोध हो गए थे। अगले दिन नाम वापसी में छिबरामऊ ब्लाक में पति के नामांकन वापस लेने से पत्नी निर्विरोध हो गईं।

विज्ञापन
kannauj block pramukh chunav 2021 election: BJP got victory
कन्नौज ब्लॉक प्रमुख चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा का पत्ता साफ हो गया। मतदान वाली उमर्दा और गुगरापुर सीट भी भाजपा ने लंबे अंतर से झटक ली। अब सभी आठ ब्लाकों में प्रमुख पद पर भाजपा का कब्जा हो गया। नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होते ही छह ब्लाक प्रमुख निर्विरोध हो गए थे।
विज्ञापन


जिले में आठ ब्लाक हैं। यहां प्रमुख पद के लिए भाजपा और सपा में घमासान था। इस पद पर नामांकन के दिन करीब-करीब सभी ब्लाकों में उपद्रव हुआ था। मारपीट, पर्चा फाड़ने, पथराव, तोड़फोड़, फायरिंग हुई थी। पुलिस व प्रशासन लचर भूमिका में रहा।
विज्ञापन


जिले की  कन्नौज सदर, जलालाबाद, तालग्राम, सौरिख, हसेरन में भाजपा प्रत्याशी नामांकन के दिन ही निर्विरोध हो गए थे। अगले दिन नाम वापसी में छिबरामऊ ब्लाक में पति के नामांकन वापस लेने से पत्नी निर्विरोध हो गईं। शनिवार को उमर्दा में चार और गुगरापुर में दो प्रत्याशी होने से मतदान कराया गया। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी डमी निकले। सुबह से उमर्दा और गुगरापुर ब्लाक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। चार प्लाटून पीएसी भी लगी थी। पुलिस के करीब ढाई सौ जवानों को लगाया गया। ब्लाक के बाहर बैरिकेडिंग कर 500 मीटर की परिधि को बाहरी लोगों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

अघोषित रूप से यह दायरा एक किलोमीटर का रहा। नामांकन के दिन किरकिरी को देखते हुए सख्ती बरती गई। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा, एडीएम गजेंद्र कुुमार ने उमर्दा में ड्रोन कैमरे का उपयोग कराया। इससे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। दोपहर तीन बजे के बाद आधे घंटे के भीतर परिणाम घोषित करते हुए उमर्दा में भाजपा के अजय वर्मा और गुगरापुर में भाजपा के संदीप चतुर्वेदी को विजेता घोषित किया गया। 

ये रहा मतदान का परिणाम
उमर्दा ब्लॉक
कुल वोट: 145
पड़े वोट: 140
भाजपा के अजय वर्मा को मिले वोट: 107
सपा की अनुराधा राजपूत को मिले वोट:  12 
अवैध हुए वोट:  21

गुगरापुर ब्लॉक
कुल वोट: 33
पड़े वोट: 33
भाजपा के संदीप चतुर्वेदी को मिले वोेट:  20
सपा के इसरार खान को मिले वोट: 9
अवैध हुए वोट: 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed