फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: BJP MP reached the police post along with his supporters, beat up the policemen

Kannauj : समर्थकों समेत चौकी पहुंचे भाजपा सांसद ने पुलिसकर्मियों को पीटा, धमकी दी, मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Jun 2023 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Jun 2023 06:35 AM IST
सार

सभी पर अपहरण के आरोपियों को छुड़ाने का भी आरोप लगा है। सदर कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी हाकिम सिंह ने शनिवार को सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Kannauj: BJP MP reached the police post along with his supporters, beat up the policemen
video grab.... वायरल वीडियो में दिक रहे हैं भाजपा सांसद पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समर्थकों समेत चौकी का घेराव करने और पुलिसकर्मियों से मारपीट करने पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक समेत 10 नामजद और 40-42 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर अपहरण के आरोपियों को छुड़ाने का भी आरोप लगा है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी हाकिम सिंह ने शनिवार को सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा है कि वह शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उपनिरीक्षक सुरेश शुक्ला, कांस्टेबल सुभाष कुमार के साथ मंडी गेट पर मौजूद थे। इसी दौरान तलैया चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने फोन पर बताया कि उन्नाव पुलिस ने अपहरण के एक मामले में दबिश देकर पांच अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मदद के लिए और पुलिस बल की मांग की गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से मंडी चौकी में पूछताछ करने के बाद जैसे ही उन्नाव पुलिस रवाना होने लगी, तभी शहर के अवनीश, पुष्पेंद्र प्रजापति, नयन मिश्रा, विजय पांडेय, सूरज राजपूत पहुंचे और टीम के साथ धक्का-मुक्की कर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप : सांसद ने चौकी प्रभारी को फोन कर जिंदा जलाने की दी धमकी
शिकायत के अनुसार, सांसद सुब्रत पाठक ने चौकी प्रभारी को फोन पर धमकी देते हुए कहा, टीम को 15 मिनट में बुला लो, नहीं तो मंडी पहुंचकर तुझे आग लगा दूंगा। कुछ देर बाद पाठक भी मौके पर आ गए और उनका कॉलर पकड़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। मारपीट करने लगे। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • वहीं, सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि निकाय चुनाव में एसपी ने बसपा की मदद की थी। इसकी शिकायत सीएम तक पहुंचाई गई थी। एसपी उसी का बदला ले रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं की पिटाई की जानकारी पर मंडी पहुंचे थे। उन्होंने मारपीट नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed