फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Bhakiyu started 75-hour dharna

कन्नौज : भाकियू ने शुरू किया 75 घंटे का धरना

Fri, 19 Aug 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Bhakiyu started 75-hour dharna
फोटो:14: कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करते भाकियू नेता। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शुक्रवार से कलक्ट्रेट परिसर में 75 घंटे का धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यूनियन के नेताओं का कहना है कि लखीमपुर खीरी कांड को लेकर पूरे देश में धरना चल रहा है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर धरना शुरू किया है। 75 घंटे तक धरना दिया जाएगा। हमारी मांग है कि लखीमपुर कांड के आरोपी केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र को पद से बर्खास्त किया जाए। साथ ही वायदे के मुताबिक फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष का कहना है कि समर्थन मूल्य घोषित तो हो जाता है, लेकिन किसानों को मिलता नहीं है। कलक्ट्रेट में किसानों ने नारेबाजी भी की। जिला प्रवक्ता डॉ. आरके कटियार, साजिद हुसैन, रिजवान अहमद, सत्यम प्रजापति, रनवीर सिंह यादव, आलोक राजपूत, अनुराग यादव, अनिल कुमार, कमलेश भारती व अशोक कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed