{"_id":"61e96d39d9ff185543681af2","slug":"kannauj-61-infected-including-acmo-and-five-doctors-corona-positive-found-most-in-third-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: एसीएमओ और पांच डॉक्टरों समेत 61 संक्रमित, तीसरी लहर में सबसे अधिक मिले कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: एसीएमओ और पांच डॉक्टरों समेत 61 संक्रमित, तीसरी लहर में सबसे अधिक मिले कोरोना पॉजिटिव मिले
Thu, 20 Jan 2022 10:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लगातार मिल रहे संक्रमितों से स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि लोग मास्क, सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे है। इससे लोग पॉजिटिव हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कन्नौज जिले में तीसरी लहर का खतरा लगातार बढ़ता चला जा रहा है। गुरुवार को सबसे अधिक 61 कोरोना केस सामने आए हैं। इनमें एसीएमओ समेत पांच चिकित्सक भी शामिल हैं। जिससे पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में गुरुवार को लगातार बढ़ रहे कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए...यहां 61 लोगों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या 388 हो गई है। सभी को घर पर आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है। बता दें, तीसरी लहर में कोरोना सबसे अधिक चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को चपेट में ले रहा है
दरअसल, गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में तैनात एसीएमओ समेत पांच चिकित्सक, आठ स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि लोग मास्क, सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे है। इससे लोग पॉजिटिव हो रहे हैं।
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल के डॉक्टर व भाजपा नेता भी संक्रमित
कन्नौज के छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्सक व सिकंदरपुर के भाजपा नेता सहित 14 लोगों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ढढुअन नगल निवासी (40) वर्षीय महिला, सिकंदरपुर की (23), (35), (22), (25) वर्षीय युवती, बहादुरपुर गांव निवासी (35) वर्षीय महिला, अहमलपुर निवासी (40) वर्षीय युवक, छिबरामऊ की (43) वर्षीय महिला, नगला पट्टिया गांव निवासी (21) वर्षीय महिला, मोहल्ला जेरकिला निवासी (21) वर्षीय महिला, सराय गूजरमल निवासी (35) वर्षीय युवक, हयात नगर निवासी (37) वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सौ शैया अस्पताल के चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया और फिर ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि चिकित्सक को सात दिन के होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।