फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kamare mein golee maarakar kaksha teen ke chhaatr kee hatya

कमरे में गोली मारकर कक्षा तीन के छात्र की हत्या

Tue, 09 Feb 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
kamare mein golee maarakar kaksha teen ke chhaatr kee hatya
सूरज की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
हसेरन(कन्नौज)। कमरे में परिवार के साथ खाना खा रहे कक्षा तीन के दिव्यांग छात्र सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली कनपटी में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को पिता नशे में मिला। पुलिस अधिकारियों ने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। वहीं पिता ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र की चौकी हसेरन के गांव भदौरियनपुर्वा निवासी कल्लू कठेरिया ताड़ के पत्तों की झाडू़ बनाकर बेचते हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे पत्नी लक्ष्मी ने खाना बनाया था। घर के एक कमरे में 12 वर्षीय एक आंख से दिव्यांग बेटा सूरज, बड़ी बहन गुंजन, भाई अमन और पवन खाना खा रहे थे। इस दौरान किसी ने सूरज की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही हसेरन चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह, थाना प्रभारी विजय बहादुर और सीओ शिव कुमार थाना पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर पिता कल्लू नशे की हालत में मिले। तलाशी लेने पर कमरे में 315 बोर का कारतूस मिला। पुलिस अधिकारियों ने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की। पिता ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में कल्लू या उसके बेटे की किसी रंजिश होने की बात सामने नहीं आई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed