फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kam baarish se badhee kisaanon kee chinta

कम बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता

Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
kam baarish se badhee kisaanon kee chinta
कम बारिश से खाली पड़ा खेत। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मानसून का आधा समय बीत गया। अभी तक जरूरत भर की बारिश नहीं हुई है। जून और जुलाई के कुछ दिन ही घंटे-दो घंटे बारिश हुई। एक बार रात भर पानी बरसा। इससे खास फायदा नहीं हुआ। अब किसानों को खेत खाली रहने की चिंता सता रही है। वहीं फसल बोने वालाें की सिंचाई की लागत दो से तीन गुनी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में औसत से कम 528.56 मिमी बारिश हुई थी। इस साल मानसून में अभी तक 227.46 मिमी बारिश हुई है। अब तक हुई बारिश में खेतों को भरपूर पानी नहीं मिला है। इससे सभी किसान खेत में धान की पौध नहीं लगा सके। न ही अब खेत पानी से लबालब होने की उम्मीद दिख रही है।
विज्ञापन

कम बारिश को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को कोई न कोई फसल की बुआई करने की सलाह देनी शुरू कर दी है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार खेत खाली रहने से घास अधिक होगी। साथ ही बरसात की एक फसल का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में हुई बारिश
19 जुलाई 50 मिमी
20 जुलाई 1 मिमी
21 जुलाई 2 मिमी
24 जुलाई 4 मिमी
27 जुलाई 5 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed