फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kalaktret mein baante teen-teen hajaar ke chek, apharaatapharee

कलक्ट्रेट में बांटे तीन-तीन हजार के चेक, अफरातफरी

Wed, 10 Feb 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
kalaktret mein baante teen-teen hajaar ke chek, apharaatapharee
कन्नौज। कलक्ट्रेट में बुधवार को अधिकारी-कर्मचारी उस समय हैरत में आ गए, जब एक शख्स दूरदराज से आए फरियादियों को तीन-तीन हजार रुपये के चेक बांटने लगा। चेक पाने के लिए अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी डीएम को दी। इस पर वह भी सकते में आ गए। पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने कोतवाली में पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट में फरियादियों की भीड़ थी। डीएम राकेश कुमार मिश्र फरियादें सुन रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति पासबुक लेकर पहुंच गया। उसने फरियादियों को खुद को एक व्यापार मंडल का अध्यक्ष बताया। वह लोगों के नाम, पता पूछकर लिखने के बाद राष्ट्रीय सम्मान निधि योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये के चेक देने लगा। इस पर अधिकारियों ने डीएम को सूचना दी। डीएम ने कोतवाली में फोन किया। इस पर उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे मौके पर पहुंच गए। वह शख्स को हिरासत में कोतवाली ले गए। यहां उसने अपना नाम मदन गोपाल और घर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार के लोगों से संपर्क किया तो बताया गया कि मदन गोपाल की तबीयत ठीक नहीं रहती है। वह अक्सर इस तरह की हरकतें करने लगते हैं। तब पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मदन गोपाल ने 18 लोगों को चेक दे दिया था। परिवार को बैंक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed