फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kade pahare ke beech shaant maahaul mein huee jume kee namaaj

कड़े पहरे के बीच शांत माहौल में हुई जुमे की नमाज

Fri, 27 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
kade pahare ke beech shaant maahaul mein huee jume kee namaaj
लाखन तिराहे पर पंफलेट बांटते डीएम और एसपी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। नागरिकता संशोधन कानून के मद्देनजर शुक्रवार को कड़े पहरे के बीच नमाज पढ़ी गई। जुमे की नमाज के बाद सभी नमाजी शांतिपूर्वक घर चले गए। शाम तक डीएम और एसपी सड़कों पर भ्रमण करते रहे। सख्ती से पूरे जिले में अमन-चैन कायम रहा।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में हिंसा हुई थी। इससे प्रशासन अलर्ट था। शुक्रवार को सुबह से धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात हो गया। डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे आए। सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने साथ ही अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में पर्चे और पंफलेट बांटकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस बीच मुस्लिम समाज के बुजुर्ग और गणमान्य लोग नमाजियों को कानून के प्रावधान समझाते नजर आए। दोपहर में नमाज के बाद सभी अपने घर और प्रतिष्ठानों में आ गए। जिले में रोज की तरह जुमे की नमाज हुई।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों को पिलाई चाय
शहर का माहौल आम दिनों की तरह सामान्य रहा। लाखन तिराहे पर नमाज के बाद नमाजियों ने पुलिसकर्मियों को चाय पिलाई। ठंड से राहत दिलाने के लिए लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों और मकानों के बाहर आग जलाई। इससे सुरक्षाकर्मियों को सर्दी से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद नहीं हुआ इंटरनेट, सोशल साइट की हुई निगरानी
प्रदेश के कई शहरों में जुमे की नमाज को लेकर नेट सेवा बंद रही। जिले में नेट सेवा चलती रही। पुलिस टीमें सोशल साइट की निगरानी पर रहीं। कहीं भी कुछ अप्रिय नहीं हुआ।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सतर्क रहा प्रशासन
छिबरामऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उपद्रव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। नगर के हर तिराहे-चौराहे व गलियों में पुलिस गश्त करती रही। शुक्रवार को जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस व प्रशासन सुबह से मुस्तैद रहा। नगर के प्रमुख तिराहों, चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। दोपहर को एडीएम यूसी उपाध्याय, एएसपी विनोद कुमार सिंह, सीओ शिव कुमार थापा ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्ग के अलावा मोहल्लों व गलियों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस तैनात रही। जामा मस्जिद के पास एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ शिव कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed