फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   joint commissinor

संयुक्त विकास आयुक्त ब्लाक गुगरापुर में परखेंगे विकास कार्य

Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
joint commissinor
कन्नौज। संयुक्त विकास आयुक्त पांच जनपदों के एक ब्लाक में विकास कार्यों को परखेंगे। वह जिले के ब्लाक गुगरापुर में 18 जनवरी को पहुंचेंगे। उनके आने की जानकारी लगते ही अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त अभिराम त्रिवेदी पांच जनपदों के अलग-अलग ब्लाकों का निरीक्षण कर अब तक हुए विकास कार्याें की हकीकत जानेंगे। वह 16 जनवरी को इटावा के ब्लाक महोबा, 17 जनवरी को फर्रुखाबाद के ब्लाक कमालगंज, 18 जनवरी को कन्नौज के ब्लाक गुगरापुर, 20 जनवरी को कानपुर देहात के मैधा, 22 जनवरी को औरैया के ब्लाक एरवाकटरा का निरीक्षण करेंगे। संयुक्त विकास आयुक्त के साथ टीम रहेगी। वह सुबह 11 बजे ब्लाक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वह जल संरक्षण, जल शक्ति अभियान, मिशन अंत्योदय, सर्वेक्षण कार्य, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, पौधरोपण, ग्रामीण पेयजल योजना, सड़क आदि विकास कार्यों की हकीकत परखेंगे। मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने सहायक विकास आयुक्त के आने की सूचना पर बीडीओ समेत अधीनस्थ अफसरों को तैयारी पूरी करने के आदेश दिए हैं। कहा निरीक्षण से पूर्व प्रगति रिपोर्ट तैयार कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ, अवर अभियंता समेत अन्य अफसर मौजूद रहें। निरीक्षण में गायब रहने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed