फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jitendra elected as President, Pankaj elected as General Secretary

Kannauj News: अध्यक्ष पद पर जितेंद्र, पंकज महासचिव निर्वाचित

Wed, 18 Feb 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jitendra elected as President, Pankaj elected as General Secretary
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार की देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ जीतू ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिवनाथ सिंह यादव को 21 वोटों से हराकर दूसरी बार जीत हासिल की। वहीं महासचिव पद पर पंकज मिश्रा ने भी दूसरी बार विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सभागार में मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव की देखरेख में सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव और शिवनाथ सिंह यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आठवें चरण तक शिवनाथ सिंह आगे थे पर अंतिम दौर की मतगणना में जितेंद्र श्रीवास्तव ने बढ़त बनाते हुए 21 वोटों से जीत दर्ज की। जितेंद्र श्रीवास्तव को 193, शिवनाथ सिंह यादव को 172, राजकुमार सिंह को 84, रामचंद मिश्रा को 72 और केडी वर्मा को 11 वोट मिले। महासचिव पद पर पंकज मिश्रा ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए 232 वोट प्राप्त किए। उनके प्रतिद्वंद्वी रजनीश यादव को 98, घनश्याम यादव को 86, अजीत प्रताप सिंह को 81 और रामप्रकाश यादव को 35 वोट मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव दुबे ने फहीम जमां खां को 50 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अंजू पटेल ने विमलेश कुमार को 107 वोटों से पराजित किया। उपाध्यक्ष (प्रथम दो पद) के लिए दिनेश यादव और विनीत त्रिपाठी, संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए नरेंद्र सिंह शाक्य, और संयुक्त सचिव (मीडिया) के लिए अमित कुमार राजपूत विजयी हुए। प्रशासनिक सदस्य (कनिष्ठ छह पद) के लिए वेदमती, सचिन बौद्ध, ललित दुबे, वेदराम, अवनीश वर्मा और सुखेंद्र सिंह यादव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही तहसील और मुंसिफी परिसर में वकीलों ने जश्न मनाया। समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाया और नव-निर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव को फूल मालाओं से लाद दिया। जीते हुए प्रत्याशियों को खुली कार में बिठाकर जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed