{"_id":"6a0370c7d3e74c324108d9c7","slug":"jio-company-manager-going-for-treatment-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148982-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इलाज के लिए जा रहे जियो कंपनी के मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इलाज के लिए जा रहे जियो कंपनी के मैनेजर की मौत
विज्ञापन
छिबराममऊ। फर्रुखाबाद से ड्यूटी कर बाइक से घर लौटते समय जियो रिलायंस कंपनी के मैनेजर की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल युवक को सौ शैया अस्पताल से इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मंगलवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
नगर के मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी अंकित दुबे (31) फर्रुखाबाद में जियो रिलायंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम वह फर्रुखाबाद से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। तभी साईंमीर कालेज के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी पीछे से आ रहे मोहल्ले ही अशोक दुबे ने उन्हें पहचान कर हादसे की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही सौ शैया अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक की सलाह पर परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे पर रास्ते में उनकी मौत हो गई।
सुबह विधायक अर्चना पांडेय, चेयरमैन मनोज दुबे, पूर्व चेयरमैन राजीव दुबे, सभासद नरेंद्र शर्मा समेत जनप्रतिनिधयों ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। परिजनों ने बताया कि अंकित की शादी वर्ष 2018 में मैनपुरी के किशनपुरा निवासी आराधना के साथ हुई थी। एक पहले ही कानपुर से उनका स्थानांतरण फर्रुखाबाद जनपद के लिए हुआ था। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।