फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jile mein sarakaaree daamar kee choree

जिले में सरकारी डामर की चोरी

Wed, 06 Feb 2019 11:58 PM IST
kannauj Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 06 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
jile mein sarakaaree daamar kee choree
मानीमऊ में एक प्लाट में टैंकर से चोरी होता डामर। - फोटो : amarujala
मथुरा रिफाइनरी से प्रदेश के जनपदों में जाने वाले सरकारी डामर की चोरी का जिले में खुलेआम खेल हो रहा है। मथुरा में रहने वाले डामर माफिया गुरसहायगंज, छिबरामऊ और मानीमऊ में किराये पर जमीन लेकर टैंकरों से डामर की चोरी करवा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार डामर माफिया रोजाना टैंकर चालकों से सस्ते दामों में चोरी का डामर खरीदकर 15 लाख तक का बेचते हैं। सत्ताधारियों से लेकर पुलिस अधिकारियों तक डामर माफिया की पहुंच है। पुलिस और जीएसटी अधिकारियों तक माहवारी पहुंचती है।  
विज्ञापन



 सड़क निर्माण में प्रयोग होने वाले डामर को चोरी से खरीद कर बेचने का कारोबार चल रहा है। मथुरा रिफाइनरी से चलकर गैर जनपदों में डामर ले जाने वाले टैंकरों के चालकों को पैसा देकर बड़े पैमाने पर डामर चोरी करने वाले मथुरा के तीन गैंग सक्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक जिला मुख्यालय पर मानीमऊ में एक खाली पड़े प्लाट पर टैंकरों को ले जाकर डामर चोरी किया जाता है। एक गैंग गुरसहायगंज में बाईपास पर टैंकरों से तारकोल चोरी करता है। इसके अलावा एक गैंग छिबरामऊ में जीटी रोड किनारे एक प्लाट पर होटल संचालक की मदद से डामर चोरी करता है। सूत्रों के अनुसार  डामर माफिया चालकों से 20-25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर इसे ठेकेदारों को 45 रुपये तक में बेचते हैं। जीएसटी के अधिकारियों से लेकर पुलिस अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को माफिया मोटी रकम देते हैं। एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि पुलिस टीमों का गठन कर छापेमारी कर टैंकरों से डामर चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed