फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jile ke ek aphasar ne ghar mein khada kiya pashu sachal vaahan, teekaakaran ruka

जिले के एक अफसर ने घर में खड़ा किया पशु सचल वाहन, टीकाकरण रुका

Fri, 02 Oct 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
jile ke ek aphasar ne ghar mein khada kiya pashu sachal vaahan, teekaakaran ruka
कन्नौज। मवेशियों को खुरपका और मुंहपका से बचाने के लिए सरकार ने जिले में पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया है। अति पिछड़े ब्लाक हसेरन में पशु चिकित्सकों ने कार्यक्रम शुरू नहीं किया है। बताया जा रहा है कि ब्लाक के बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा सचल दल वाहन (बोलेरो) को जिले के एक अफसर ने अपने घर में खड़ा कर लिया है। इसी वजह से अभियान प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

एक से 30 अक्तूबर तक जिले में चलने वाला राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम हसेरन ब्लाक में शुरू नहीं हुआ। इस ब्लाक की 30 ग्राम पंचायतों में करीब 70 हजार पशु हैं। पशु चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि जिले के आठ ब्लाकों में पशु चिकित्सा कार्यक्रम के लिए विभाग के पास आठ बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा सचल दल वाहन हैं। हसेरन ब्लाक के सचल दल वाहन को एक अफसर ने अपने घर में खड़ा कर लिया है। इससे वैक्सीन ले जाने में दिक्कत है। दूसरी ओर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कराया जाएगा। कार्यक्रम तीस अक्तूबर तक चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed