फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jila aspataal ka kebal boks phunka, 15 ghante gul rahee bijalee

जिला अस्पताल का केबल बॉक्स फुंका, 15 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 12 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
jila aspataal ka kebal boks phunka, 15 ghante gul rahee bijalee
कन्नौज। जिला अस्पताल में बिजली का केबल बॉक्स फुंकने से पूरी रात बिजली गुल रही। आवासीय परिसर, वार्ड में भर्ती मरीजों को खासी दिक्कत हुई। इनवर्टर दगा दे गए थे। केबल बॉक्स फुंकने से सीटीपीटी (करंट ट्रांसफार्मर- पोटेंशियल ट्रांसफार्मर)को भी नुकसान हुआ। करीब 15 घंटे बाद शनिवार दोपहर बिजली ठीक की जा सकी।
विज्ञापन

बारिश के चलते जिला अस्पताल की बिजली शुक्रवार रात 10 बजे दगा दे गई। इससे अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई तो कर्मचारियों ने इधर-उधर जानकारी शुरू की। बिजली महकमे को जिला अस्पताल में आपूर्ति न मिलने की जानकारी दी गई। रात में बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंचा। इस पर सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने अधिशासी अभियंता शादाब अहमद को जानकारी दी। शनिवार को 10 बजे के करीब एसडीओ सूरज सोनी की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल में केबल बॉक्स मेें खराबी से आपूर्ति बाधित होने का पता चला। इसी से सीटीपीटी में फाल्ट हुआ था। कर्मचारियों ने एक बजे तक मरम्मत करने के बाद आपूर्ति बहाल की। वहीं इमरजेंसी समेत वार्डों में लगे इनवर्टर कुछ देर बाद बंद हो गए थे। गर्मी के चलते मरीजों और अस्पताल में काम करने वाले पैरामेडिकल स्टाफ को दिक्कत हुई। रात तो किसी तरह कर्मचारियों और मरीजों ने काट ली। सुबह पानी की किल्लत सामने आ गई। पानी न होने से मरीजों के साथ मौजूद तीमारदार इधर-उधर भटकने लगे। शनिवार दोपहर बाद कर्मचारियों के बिजली खराबी दूर करने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद पानी की सप्लाई चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के नहीं हो सके एक्सरे और अल्ट्रासाउंड
जिला अस्पताल में उपचार लेने आए मरीजों को डॉक्टरों ने एक्सरे और अल्ट्रासाउंड लिखा। बिजली न होने से कर्मचारियों ने इनसे इंतजार करने के लिए कहा। दोपहर तक मरीज बिजली की खराबी दूर होेने की प्रतीक्षा करते रहे। आपूर्ति चालू न होने पर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed