{"_id":"126f5f7817bd90dc756904dfe0d830dd","slug":"jhrkhurani-youth-gang-robbed-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा, भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा, भर्ती
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज बस पर सवार होकर ठठिया आ रहा युवक
विज्ञापन
रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसके पास मौजूद 10 हजार पांच
सौ रुपये की नगदी व मोबाइल लेकर चंपत हो गए।
ठठिया क्षेत्र के श्यामपुर गांव का निवासी जय सिंह (20) पुत्र जयपाल सिंह बवाना में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार की रात सात बजे वह दिल्ली बस अड्डे से रोडवेज बस में सवार हुआ। अलीगढ़ आने पर दो लोग बस में चढ़े। एक उसकी सीट पर बैठ गया। आधा घंटे के बाद नशीला पदार्थ खिला दिया और नगदी, मोबाइल लेकर रास्ते में ही दोनों उतर गए।
शनिवार की सुबह बस जब ठठिया पहुंची तो चालक ने उसे जगाकर उतारने का प्रयास किया। उसे बेहोशी की हालत में देख परिचालक ने उसे सड़क किनारे लिटा दिया। मेडिकल कालेज में उपचार के बाद उसे होश आया तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया।