फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jewellery worth Rs 7 lakh and cash worth Rs 50 thousand stolen from Lipit's house

Kannauj News: लिपित के घर से सात लाख के जेवर व 50 हजार की नकदी चोरी

Mon, 20 Jan 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 7 lakh and cash worth Rs 50 thousand stolen from Lipit's house
कन्नौज। इंटर काॅलेज के बाबू के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये नकदी समेत सात लाख के जेवर पार कर दिए। लिपिक का बेटा रविवार दोपहर घर पहुंचा और मुख्य गेट का ताला खोला। अंदर के दरवाजे का ताला टूटा था। बेटे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला हर्ष नगर निवासी गजेंद्र कुमार द्विवेदी कचाटीपुर स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में लिपिक हैं। गजेंद्र ने बताया कि शनिवार को पत्नी व बच्चों के साथ पैतृक गांव इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अगौस गए थे। छोटा बेटा हर्षवर्धन द्विवेदी कानपुर में पढ़ता है। रविवार दोपहर एक बजे बेटा कानपुर जाने के लिए गांव से घर पहुंचा। मुख्य गेट का ताला खोला तो देखा कि अंदर के दरवाजे का ताला टूटा है। इसके बाद बेटे ने कमरे में गया तो वहां पर अलमारी खुली पड़ी थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

बेटे ने घटना की जानकारी दी और वह लोग मौके पर पहुंचे। गजेंद्र ने बताया कि चोरों ने रात में वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे 50 हजार रुपये, सोने के कुंडल, सोने की चेन, सोने की झुमकी, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल व अन्य सामान पार कर दिया। उन्होंने बताया कि चोर घर की बाउंड्रीवॉल फांदकर दाखिल हुए थे। मुख्य गेट का ताला न टूटने के कारण आसपास के लोगों को चोरी की जानकारी नहीं हुई। सरायमीरा चौकी प्रभारी अजब सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले
पुलिस ने लिपिक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। ताकि चोरों की पहचान की जा सके और जल्द ही घटना का खुलासा हो सके। सरायमीरा चौकी प्रभारी अजब सिंह भी चोरी की घटना के खुलासे में जुट गए हैं।


चार महीने पहले शिक्षिका के घर में हुई थी चोरी
मोहल्ला सरायमीरा में जिला न्यायालय के निकट शील वाजपेयी के मकान में किराये पर रहनी वाली शिक्षिका विनीता यादव के घर में दो अक्तूबर को दिनदहाड़े चोरों ने 25 लाख के जेवर और एक लाख रुपये नकद पार कर दिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे, जिसमें बाइक सवार दो चोर बैग ले जाते हुए नजर भी आए थे। चार माह 17 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस शिक्षिका के घर में हुई चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed