{"_id":"67dc61c4cb3f778b0a01c934","slug":"jewellery-worth-lakhs-along-with-cash-stolen-from-home-kannauj-news-c-214-1-knj1005-127260-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
जांच पड़ताल करता पुलिस कर्मी।
- फोटो : जांच पड़ताल करता पुलिस कर्मी।
छिबरामऊ। नगर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने बुधवार की रात एक मकान के मुख्य दरवाजे समेत कमरों, अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ तीन लाख नकद समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
नगर के मोहल्ला देववरमपुर नई बस्ती निवासी प्रशांत कुमार के पिता राजीव कुमार पुलिस विभाग में थे। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को पत्नी प्रियांशी को लेकर ससुराल गए थे। मां गीता देवी दवाई लेने के लिए बेटी टि्ंवकल के घर भोगांव गईं थीं। घर में ताला लगा था। चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवर चोरी कर ले गए।
सुबह पड़ोस में रहने वाले राजू ने ताला टूटा पड़ा देखा तो चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे प्रशांत ने पुलिस को सूचना दी। मंडी चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने जांच पड़ताल की। प्रशांत ने बताया कि चोर अलमारी में रखे खेत बिक्री के तीन लाख रुपये, एक हार, एक करधनी, पायल, तीन जंजीर, चार अंगूठी, दो कंगन, दो जोड़ी झाले, एक जोड़ी टॉप्स आदि सामान साथ ले गए। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
जांच के नाम पर खानापूरी का आरोप
प्रशांत कुमार का आरोप है कि पुलिस चोरी की खुलासे की बजाय जांच के नाम पर केवल खानापूरी कर रही है। उनके मकान के आसपास कई घरों के बाहर सीसीटीवी लगे हुए हैं। उन्हें चेक करने के लिए कहा गया पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
इन चोरियों को भी खुलासे की दरकार
- 26 जनवरी को सीएचसी में तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी मोहल्ला जेरकिला निवासी डाॅ. पवन त्रिपाठी के घर से चोरों ने नकदी व जेवर समेत 10 लाख से अधिक का सामान चोरी किया था। 13 दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
- 12 फरवरी को नगर के मोहला सराय गूजरमल निवासी विक्रम पाल के मकान में चोर पड़ोसी की छत के रास्ते उसके कमरे तक पहुंचे। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल व 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे।
- सीसीए में कार्यरत शिक्षिका आकांक्षा सोनकर व प्राथमिक विद्यालय पलिया में शिक्षक प्रसून पाठक मोहल्ला इंदिरा नगर में राजीव लोचन मिश्रा के मकान में किराए पर रहते हैं। 15 फरवरी की रात चोरों ने इनके कमरों के ताले तोड़कर नकदी व जेवर पार कर दिए थे।
- 21 फरवरी को नगर के मोहल्ला सराफान निवासी संजय दुबे घर से चोर करीब 21 हजार रुपये व मोबाइल साथ ले गए थे।
- 28 फरवरी को तालग्राम के ग्राम सिलुआपुर निवासी अतुल कुमार की छिबरामऊ सौरिख रोड पर कन्नौज डिग्री काॅलेज के पास स्थित श्रीराम एग्री जंक्शन के नाम से खाद बीज व कीटनाशक की दुकान से चोरों ने पीछे का गेट तोड़कर मक्का के पैकेट, कांटा व गोलक में रखे पांच हजार रुपये चोरी को अंजाम दिया था। दिनदहाड़े चोरों ने शिक्षिका के बंद मकान का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात समेत लाखों की चोरी का अंजाम देकर निकल गए। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
- 4 मार्च को विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जसुआमई में तैनात शिक्षिका तल्हा इदरीश के मोहल्ला सैयदबाड़ा स्थित किराए के मकान से चोरों ने दिनदहाड़े अलमारी के लॉकर में रखे एक लाख रुपए, दस अंगूठी, एक टीका, एक छपका, गले के तीन हार, चार जंजीर, तीन जोड़ी झुमकी, पायलें, हथफूल, बाजूबंद, चार चूड़ी पार कर दी थी।
-10 मार्च को मोहल्ला बजरिया निवासी देवेंद्र राय उर्फ बंगाली के अस्पताल रोड स्थित हंस मार्केट में बंगाली क्लीनिक का शटर काटकर 23 हजार की नकदी पार कर दी थी। इससे पहले 24 दिसंबर को चोरों ने इसी क्लीनिक को निशाना बनाते हुए एक लाख 40 हजार की चोरी को अंजाम दिया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मोबाइल दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी
हसेरन। ग्राम नथापुरवा निवासी कश्मीर सिंह की मुख्य चौराहे पर लोहे की गुमटी में मोबाइल दुकान है। इसमें वह नए मोबाइल की बिक्री व खराब मोबाइल की मरम्मत का काम करता है। बुधवार रात चोर गुमटी का ताला तोड़ अंदर घुस गए। चोर गोलक में रखे 15 हजार रुपये, सात नए मोबाइल व मरम्मत के लिए आए 13 मोबाइल चोरी कर ले गए। चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद