फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jewellery and one lakh stolen from woman's purse in e-rickshawSearch for this on Google

Kannauj News: ई-रिक्शा में महिला के पर्स से जेवर व एक लाख पार

Sun, 25 May 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and one lakh stolen from woman's purse in e-rickshawSearch for this on Google
छिबरामऊ। दिल्ली से सौरिख आई महिला के पर्स से ई-रिक्शा में जेवर व एक लाख की नकदी पार कर दी। जानकारी होने पर महिला ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



सौरिख क्षेत्र के भटपुरी रोड निवासी दलवीर सिंह दिल्ली में रहकर कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। इन दिनों वह सौरिख में मकान बनवा रहे हैं। रुपये की आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली से पत्नी मंजू रुपये लेकर सौरिख आई। शनिवार को रोडवेज बस से उतरने के बाद वह ई-रिक्शा पर बैठकर सौरिख जा रही थी। मंजू ने बताया कि पास में एक महिला बच्चे और दो पुरुष साथ में बैठे थे। सौरिख रोड पर नकटपुर के पास ब्रह्मदेव मंदिर के पास सभी लोग ई-रिक्शा से उतर गए।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर उसने अपना पर्स खोला तो उसमें रखी एक सोने की जंजीर, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल व एक लाख रुपये गायब थे। पति के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने ई-रिक्शा में बैठी सवारियों पर टप्पेबाजी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही टप्पेबाजी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed