फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jahaara devee mandir ka chadhaava hadapa, nau par riport

जहारा देवी मंदिर का चढ़ावा हड़पा, नौ पर रिपोर्ट

Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
jahaara devee mandir ka chadhaava hadapa, nau par riport
तालग्राम(कन्नौज)। मां जहारा देवी मंदिर में चढ़ावे में घोटाला सामने आया है। पूर्व मेला प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने संग्रह अमीन मेला प्रबंधक, पूर्व प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के रोहली गांव में मां जहारा देवी परिसर में भादों माह में विशाल मेला लगता है। यहां लाखों लोग एक माह तक गेहूं का चढ़ावा चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं। यह मेला तहसील प्रशासन की देखरेख में लगता है। 2020 में तहसीलदार छिबरामऊ अभिमन्यु कुमार ने संग्रह अमीन ध्रुव कुमार को मेला प्रबंधक बनाया था। कोरोना काल में मेले पर प्रतिबंध था। इसके बाद भी करीब 90 पैकेट गेहूं का चढ़ावा आया। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पूर्व मेला प्रबंधक गधैइया ऊसर निवासी राजेश प्रताप सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 2020 में आयोजित मेले में 90 पैकेट गेहूं का चढ़ावा आया था। मेला प्रभारी संग्रह अमीन ध्रुव वर्मा, रोहली के पूर्व प्रधान जयवीर, धनवेश, सुनील और पांच अज्ञात लोगों ने सारे पैकेट हड़प लिए। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिख ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करोड़ों का आता है चढ़ावा
रोहली गांव स्थित मां जहारा देवी मंदिर में हर साल करोड़ों का चढ़ावा चढ़ता है। 2013 से पूर्व मां जहारा देवी समिति और मेले के प्रबंधक गधैइया ऊसर निवासी राजेश प्रताप सिंह थे। ग्राम समाज की जमीन पर स्थित मंदिर और लगने वाले मेेले की निजी समिति के खिलाफ पूर्व प्रधान जयवीर ने हाईकोर्ट प्रयागराज में मुकदमा दायरा किया था। 2013 में कोर्ट ने मामले के विचाराधीन रहने तक मंदिर और मेले की जिम्मेदारी एसडीएम छिबरामऊ को सौंपी थी। इसमें तय हुआ था कि तहसीलदार मंदिर में चढ़ने वाले अनाज और धनराशि का संग्रह कर एसडीएम कोष में जमा करेंगे। मौजूदा समय करीब तीन करोड़ धनराशि जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed