{"_id":"57fd2e134f1c1b6e5228fb04","slug":"jagat-janani-philosophy-aroused-was-swamped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगत जननी के दर्शन को उमड़ा सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगत जननी के दर्शन को उमड़ा सैलाब
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सामाजिक, आध्यात्मिक स्वयं सेवी संस्था सन्मार्ग के तत्वाधान में मकरंदनगर के पकरियानाथ मंदिर व शहर के नखासा, चौहट्टा, फर्श, चौधरीसराय सहित विभिन्न मोहल्लों से विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। मकरंदनगर से निकाली गई विसर्जन यात्रा में मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। भक्तों की भीड़ महिषासुरमर्दिनी व मां के नौ स्वरूपों के अंतिम दर्शन पाने के लिए लालायित दिखी। समाजसेवियों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर शरबत, पानी, बिस्कुट का वितरण किया।
विज्ञापन
सन्मार्ग संस्था ने मकरंदनगर तिराहे पर स्थित पकरियानाथ मंदिर से विसर्जन यात्रा प्रारंभ की। करीब दो दर्जन देवी-देवताओं की मूर्तियां शामिल रहीं। महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मथुरा से ढोलक मंडली की थापों पर भक्त जमकर थिरके। रास्ते भर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह नखासा मोहल्ला, चौहट्टा, फर्श सहित अन्य मोहल्लों से शोभा यात्रा निकली गई। शहर में निकली यात्राओं से पूरा ट्रैफिक जाम हो गया। करीब आधा दर्जन संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन