फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jaama masjid mein paanch logon ne ada kee namaaj

जामा मस्जिद में पांच लोगों ने अदा की नमाज

Wed, 21 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
jaama masjid mein paanch logon ne ada kee namaaj
शहर के शेखाना मोहल्ले में मकान में नमाज पढ़ते परिवार के लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में बुधवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद और ईदगाह में कोविड नियमों का पालन करते हुुए पांच लोगों ने नमाज अदा की। मुल्क की सलामती और कोरोना से मुक्ति के लिए दुआ मांगी गई। घरों में छत या खाली जगहों पर नमाज अदा हुई। बकरा व पाड़ा की कुर्बानी दी गई। वहीं ईदी पाकर बच्चे और किशोर झूम उठे।
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद, मकदूम जानिया (बावन खंभा), हाजीगंज ईदगाह में अकीदत के साथ पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह और मस्जिदों में सामूहिक नमाज रोकने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान लगे रहे। एसडीएम गौरव शुक्ला और सीओ शिव प्रताप सिंह ने भी निगरानी की। जिलाधिकारी राकेश कुमार और एसपी प्रशांत वर्मा ने सुबह जामा मस्जिद और ईदगाह पहुंचकर लोगों से घर में नमाज अदा करने की अपील की। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए त्योहार हंसी-खुशी से मनाने के लिए कहा गया। उन्होंने कन्नौज नगर, हाजीगंज, तिर्वा, गुरसहायगंज, समधन, छिबरामऊ में भी जायजा लिया। बाइक सवारों को मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई। वहीं मुस्लिम बहुल इलाकों में खुशी का माहौल दिखा। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों और युवाओं में रहा।
विज्ञापन

ईदगाह में सन्नाटा, बाहर पुलिस
मलिकपुर। इस बार भी कोरोना प्रोटोकॉल के चलते घरों पर ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़कर मुल्क में अमन,चैन की दुआ मांगी गई। मलिकपुर सहित आसपास गांवों के मुस्लिम परिवारों में खुशी का माहौल रहा। ज्यादातर जगह घरों पर नमाज अदा की गई। ईदगाहों में सन्नाटा रहा। यहां पुलिस ही दिखी। लोगों ने मोबाइल से एक दूसरे को मुबारकबाद दी। वहीं समधन नगर पंचायत में सुबह से ईदगाहों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों की हुई निगरानी, घरों में नमाज
तिर्वा। मस्जिदों में सामूहिक नमाज रोकने के लिए पुलिस का पहरा रहा। इससे लोगों ने घरों में नमाज अदा की। मुल्क की तरक्की, कोरोना व अन्य बीमारियों से मुक्ति की दुआ मांगी गई। सामर्थ्य के अनुसार कुर्बानी दी गई। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज, सीओ दीपक दुबे ने पुलिस व पीएसी बल के साथ मस्जिदों का निरीक्षण किया। जुटने वाले लोगों को घर में पर्व मनाने के लिए समझाया। (संवाद)

नमाज पढ़ने के बाद की गई कुर्बानी
तालग्राम। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर लोगों ने मस्जिदों और घरों में कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक बुधवार सुबह छह से आठ बजे तक नमाज अदा की। कुर्बानी का सिलसिला दोपहर बाद तक चला। मस्जिदों में पेश इमाम समेत पांच लोगों ने नमाज पढ़ी। अन्य लोगों ने घरों में सामाजिक दूरी के साथ नमाज अदा की। कस्बे के चौराहा, ईदगाह, चौखटा तिराहे, बरगदिया मोहल्ला, जामा मस्जिद, बड़ा बाजार और रसूलाबाद की मस्जिदों के पास पुलिस फोर्स तैनात रहा। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने फोर्स के साथ निगरानी करते हुए लोगों को समूह में इकठ्ठा होने से रोका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed