फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Its progeny laden truck overturned in the ditch, five cattle dead

गोवंश लदा ट्रक खाई में पलटा, पांच मवेशी मरे

Sun, 06 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 06 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Its progeny laden truck overturned in the ditch, five cattle dead
पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कोतवाली अंतर्गत सौरिख रोड स्थित खोजीपुर गांव के सामने शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गोवंश लदा ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक व क्लीनर को ग्रामीणों ने पकड़कर धुना और पुलिस को सौंप दिया। ट्रक में लदे पांच गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की देर शाम तक कोई लिखा-पढ़ी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


नगर की आवास विकास कालोनी निवासी ट्रक चालक लाडो और जनपद मैनपुरी क्षेत्र के ग्राम रीछपुर निवासी क्लीनर मेंहदी हसन ने बताया कि वह बछड़ों को इटावा से लादकर जनपद फर्रुखाबाद के ढाईघाट में लगे मेले में बेचने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन


उधर गंभीर रूप से घायल खोजीपुर निवासी साइकिल सवार युवक दीवान को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर गड्ढा खुदवाया और पांच गोवंशों के शवों को दफना दिया। देर शाम तक इस मामले की कोई लिखा-पढ़ी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि दारोगा राजेश सिंह की तरफ से मामला दर्ज किया जा रहा है। गोवंशों को पास के गौशाला में छुड़वा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed